राजस्थान विंटर ट्रेकिंग एक्सपीडिशन जैसलमेर..( With YHAI )
राजस्थान विंटर ट्रेकिंग एक्सपीडिशन जैसलमेर. यूथ हॉस्टल असोसिएशन ऑफ़ इंडिया के साथ [ कुल शब्द - 5116 ] (Last update : Sunday the 6th September2025) 28 दिसंबर की सुबह 11 -50.जयपुर, Right click block अपने गृह स्थान से 895 किलोमीटर की रेल यात्रा कर मैं जिस स्टेशन पर पहुँचता हूँ, उस स्टेशन पर लगे नाम पट्ट पर जयपुर लिखा है। मुझे आज शाम पांच की बस पकड़ कर जैसलमेर जाना है। मेरे पास सामान भी कुछ ख़ास नहीं है। बस एक रक्सक है, जिसे अगले सात आठ दिन तक उठा कर चलना है। पहाड़ों की बनिस्बत यह ट्रेक आसान है। वहां पर ज़रा भी सामान ज़्यादा हो जाता है तो मुश्किल हो जाती है। मैं कुछ ज़्यादा सामान भी रख सकता था मगर ज़्यादा या कम क्या होता है ? जितना ज़रूरी हो उतना ही काफी है। तो अब मुझे यहीं उतरना है। जयपुर राजधानी है राजस्थान की। प्राचीन विरासत और आधुनिकता का संगम है यह शहर। यहाँ घूमने के लिए बहुत कुछ है, मगर मैं अपना अपना जन्म दिन अपने अंकल एवं आंटी के साथ बिताना चाहता हूँ, जो यहीं रहते हैं। जिनसे मैं कई वर्षो से नहीं...