संदेश

2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Saarpass : Endless adventure with YHAI

चित्र
Saarpass : Endless adventure with YHAI  ( एक निवेदन : परितोष और मैंने सारपास का यह महत्वपूर्ण ट्रैक मई 2018 में पूर्ण किया था। इसके पश्चात 2019 में कोविड के दौरान मैंने इसे लिखा था। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, आपका स्नेह वैसा ही मिलता रहेगा जैसे कि मेरे दूसरे ब्लॉग को मिल रहा है। हृदयतल से आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद।) 8 मई... चंडीगढ़ 325 mtrs. 1056 ft. Temp. In may 25-37-44°C. पिन्जौर गार्डन ने अभी भी अपनी रौनक और खुबसूरती बरकरार रखी है। जो ट्रेकर सारपास करना चाहते हैं, वे चाहे तो चंडीगढ़ एक दिन रूक कर आ सकते हैं। चंडीगढ़ का आकर्षण कुछ ऐसा है कि बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है। मेरे लिये यह बहुत मुश्किल था कि मैं  चंडीगढ़ जैसे बेहतरीन शहर को सारपास के इस ब्लाग के साथ समेट सकूँ।  फिर भी बहुत कम शब्दों में में चंडीगढ़ के बारें मे लिखने का लोभ संवरण नहीं कर पा रहा हूँ। चंडीगढ़ अद्भुत है। दो प्रदेशों की राजधानी और सेक्टर्स में बँटा चंडीगढ़ ऊँगलियों पर गिने जाने वाले उन चंद शहरों में एक है, जो अपना परिचय खुद देते हैं। यह साफ सुथरा है, व्यवस्थित है, समृद्ध है। यहाँ के बाशिन्दे ...