संदकफू गुरुडम दार्जिलिंग ट्रेकिंग प्रोग्राम ( With YHAI )
संदकफू गुरुडम दार्जिलिंग ट्रेक... ( यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के साथ दार्जिलिंग, संदकफू, गुरुडम में आठ दिन का ट्रेकिंग प्रोग्राम ) न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक घुमावदार रास्तों पर टाटा सूमो का दमदार इंजिन सड़क पर अपनी पकड़ बनाता हुआ आपको मैदानों और शहरों की भीड़ से परे पहाड़ों की दुनिया में, सुकून और आनंद की दुनिया में ले चलता है। जब आप खिड़की से बाहर नज़र डालते हैं, तो अपने आपको और अपनी दुनियां को भूल जाते हैं। तब आप अपनी नज़रों के सम्मुख गुज़रते दृश्यों को अपने ज़हन में समाने की कोशिश करते हैं मगर नाकामयाब रह जाते हैं, क्यों कि ये पहाड़ों के अंतहीन सिलसिले आपकी कल्पना से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। एक बार आरंभ होने के बाद ख़त्म होने का नाम ही नहीं लेते और फिर थक हार कर आप अपनी आँखें बंद कर बस ध्यानस्त हो सब कुछ महसूस करना चाहते हैं और तब कल्पना में कुछ अंश ह्रदय में उतार पाते हैं। पहाड़ आसमानों से मिलनेे लगते हैं, और दार्जिलिंग पहुँचते पहुँचते आप बादलों की सैर...