संदेश

2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

चित्र
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग  अद्भुत अद्वितीय    पुणे के प्रवास ने एक नए खूबसूरत शहर को देखने का मौका दिया। महसूस हुआ पूना सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण एक समृद्ध शहर है। विनीता बेन के नूतन नवीन गृह प्रवेश कार्यक्रम में आनंद पूर्ण शिरकत करने एवं आतिथ्य सत्कार की अद्भुत परंपरा का स्वाद चखने के पश्चात तय हुआ भीमाशंकरजी के दर्शन कर लिए जाए फिर पता नहीं कब वक्त मिले । पुणे से सिर्फ तीन घंटों की दूरी पर ही तो स्थित है बारह ज्योतिर्लिंगों में एक प्राकृतिक वातावरण से समृद्ध , अद्भुत अद्वितीय हम सब के आराध्य का पवित्र स्थान भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग। ट्रैफिक पुलिस ने मंदिर से छह किलोमीटर पहले ही हमारी कार को रोक दिया। “आप आगे नहीं जा सकेंगे। कार यहीं पार्क कर पैदल जाना होगा मगर लौटने के लिए बस सुविधा उपलब्ध रहेगी।” पता करने पर ज्ञात हुआ संपूर्ण महाराष्ट्र से युवान तीन दिन के ट्रेक "मोहिम" पर निकले हैं। खैर कोई बात नहीं शिव जिस भी तरह दर्शन दे, मंजूर है। सो कार वही पार्क की। चारों ओर बहुत भीड़ थी। बीस तीस कारें पहले ही खड़ी थी। जरूरत का समान ले कर बाकी समान यानी दो सूटकेस, खाने का टिफिन जो स...

उफ्फ, ये बड़े शहर...

चित्र
बैंगलोर   (Pintrest images) (सभी फोटो : सैमसंग J 7) 19 फरवरी 2023 मैं जबलपुर से बस का छह घंटों का सफर तय कर रात आठ बजे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचा, और वहां से दस बजे की फ्लाइट पकड़ कर अभी अभी बैंगलोर पहुंचा हूं।” रात के बारह बजे बंगलौर एयरपोर्ट से मैंने परितोष को फोन किया, “तुम मुझे लेने नहीं आए ?” “पापा आप फलाने नंबर वाली बस पकड़ कर फलाने स्टॉप तक आ जाना। मैं वहां से आपको पिक कर लूंगा।” मुझे उस पर बहुत गुस्सा आया। मैं पिछले बारह घंटों से सफर कर रहा हूं। कम से कम वह एयरपोर्ट तक जाता तो मुझे थोड़ी खुशी मिलती। ओह्ह्ह !! इस बालक ने तो अपनी मूलभूत परंपराओं को ही विस्मृत कर दिया है। खैर हो सकता है वह व्यस्त हो। कोई बात नहीं। मैंने उसकी बताई हुए बस पकड़ी और कंडक्टर के सामने टिकिट के लिए अंदाज़ से सौ रुपए बढ़ा दिए। उसने यह देख कर पहले कन्नड में कुछ कहा फिर हिन्दी में कहा, “ सिर्फ इतना ? और दो..” “और कितना ?” इतने रुपए में तो हम अपने शहर से दूसरे शहर पहुंच जाते हैं।’ मैंने मन ही मन सोचा। “दो सौ पचास और।” “अरे मुझे बंगलौर सिटी जाना है दूसरे शहर नहीं।”  “बस उतना ही लगेगा।” उसने मेरी बात को ...