भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग अद्भुत अद्वितीय पुणे के प्रवास ने एक नए खूबसूरत शहर को देखने का मौका दिया। महसूस हुआ पूना सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण एक समृद्ध शहर है। विनीता बेन के नूतन नवीन गृह प्रवेश कार्यक्रम में आनंद पूर्ण शिरकत करने एवं आतिथ्य सत्कार की अद्भुत परंपरा का स्वाद चखने के पश्चात तय हुआ भीमाशंकरजी के दर्शन कर लिए जाए फिर पता नहीं कब वक्त मिले । पुणे से सिर्फ तीन घंटों की दूरी पर ही तो स्थित है बारह ज्योतिर्लिंगों में एक प्राकृतिक वातावरण से समृद्ध , अद्भुत अद्वितीय हम सब के आराध्य का पवित्र स्थान भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग। ट्रैफिक पुलिस ने मंदिर से छह किलोमीटर पहले ही हमारी कार को रोक दिया। “आप आगे नहीं जा सकेंगे। कार यहीं पार्क कर पैदल जाना होगा मगर लौटने के लिए बस सुविधा उपलब्ध रहेगी।” पता करने पर ज्ञात हुआ संपूर्ण महाराष्ट्र से युवान तीन दिन के ट्रेक "मोहिम" पर निकले हैं। खैर कोई बात नहीं शिव जिस भी तरह दर्शन दे, मंजूर है। सो कार वही पार्क की। चारों ओर बहुत भीड़ थी। बीस तीस कारें पहले ही खड़ी थी। जरूरत का समान ले कर बाकी समान यानी दो सूटकेस, खाने का टिफिन जो स...