महाकाल मेंगो फॉर्म, जबलपुर
महाकाल मेंगो फॉर्म ज ब ल पु र इन दिनों बाज़ार में रसीले और स्वादिष्ट दशहरी, चोसा, सफेदा, और बादाम जैसे आमों की बहार आई हुई है। यूं तो हिन्दुस्तान में फलों की बहुतायत हैं किंतु जिस एक फ़ल का इंतज़ार सभी को रहता है वह है फलों का राजा आम। आम को " फलों का राजा" के खिताब से यूं ही नहीं नवाज़ा गया, इसका अद्भुत स्वाद केवल ज़बान तक ही नहीं रहता बल्कि आत्मा को सुकून पहुंचाता है और तब इसकी महत्ता सिद्ध हो जाती है। हिंदुस्तान में आम को राष्ट्रीय फल का दर्जा प्राप्त है एवं 22 जुलाई 2025 का दिन राष्ट्रीय आम दिवस है। तो आज चखते हैं "महाकाल मेंगो फॉर्म" के अद्भुत आमों को, जहां उगाया जाने वाला मियाज़ाकी आम अनंत सत्ता के स्वामी शिव को भी बहुत पसंद है। साहित्य को आसान भाषा में जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एवं रोचक ब्लॉग की श्रृंखला ज़ारी रखते हुए इस बार आमों के मौसम में जबलपुर में स्थित एक अद्भुत आम के बगीचे का भ्रमण कर लिया जाए। जबलपुर शहर की मैं यदि बात करूं तो एक ओर यह शहर बुंदेलखंड की नायाब रवायतों और परंपराओं से ओतप्रोत है जिसके प्रमाण वीरांगना रानी दुर्गावती द्वारा...