संदेश

उफ्फ, ये बड़े शहर...

चित्र
बैंगलोर   (Pintrest images) (सभी फोटो : सैमसंग J 7) 19 फरवरी 2023 मैं जबलपुर से बस का छह घंटों का सफर तय कर रात आठ बजे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचा, और वहां से दस बजे की फ्लाइट पकड़ कर अभी अभी बैंगलोर पहुंचा हूं।” रात के बारह बजे बंगलौर एयरपोर्ट से मैंने परितोष को फोन किया, “तुम मुझे लेने नहीं आए ?” “पापा आप फलाने नंबर वाली बस पकड़ कर फलाने स्टॉप तक आ जाना। मैं वहां से आपको पिक कर लूंगा।” मुझे उस पर बहुत गुस्सा आया। मैं पिछले बारह घंटों से सफर कर रहा हूं। कम से कम वह एयरपोर्ट तक जाता तो मुझे थोड़ी खुशी मिलती। ओह्ह्ह !! इस बालक ने तो अपनी मूलभूत परंपराओं को ही विस्मृत कर दिया है। खैर हो सकता है वह व्यस्त हो। कोई बात नहीं। मैंने उसकी बताई हुए बस पकड़ी और कंडक्टर के सामने टिकिट के लिए अंदाज़ से सौ रुपए बढ़ा दिए। उसने यह देख कर पहले कन्नड में कुछ कहा फिर हिन्दी में कहा, “ सिर्फ इतना ? और दो..” “और कितना ?” इतने रुपए में तो हम अपने शहर से दूसरे शहर पहुंच जाते हैं।’ मैंने मन ही मन सोचा। “दो सौ पचास और।” “अरे मुझे बंगलौर सिटी जाना है दूसरे शहर नहीं।”  “बस उतना ही लगेगा।” उसने मेरी बात को ...

यात्रा वृतान्त_1 ( कुछ दिन तो गुजारिये गुजरात में...)

चित्र
यात्रा वृतान्त...1  कुछ दिन तो गुज़ारिए गुजरात में. .. सर्वप्रथम मैं अपने पाठकों का शुक्रगुज़ार हूँ, उन्होंने अपने व्यस्त समय में से कुछ वक्त निकाल कर मेरे प्रथम दो ब्लॉग ओरछा एवं पॉन्डिचेरी पढ़े, और पसंद किये। भ्रमण मानव के स्वभाव में है, मैं और आप इससे अलग नहीं हैं।  प्रस्तुत ब्लॉग गुजरात भ्रमण पर आधारित है। पुत्र परितोष के विवाह के पश्चात उन्हें केरल जाना था। केरल के लिए उनकी फ्लाइट पुणे से थी। तय यह हुआ सभी कार से सर्वप्रथम शेंगाव और जैजूरी के दर्शन को चलें ततपश्चात उन्हें पुणे ड्रॉप कर हम दोनों गुजरात की अपनी  यात्रा आरम्भ करें, और वे दोनों अपनी जीवन यात्रा। इसलिए इसमें मैंने शेगाव एवं जेजुरी को भी शामिल किया है जो रास्ते में पड़ता था। शेंगाव और जैजूरी पर मैं बहुत दिनों से लिखना चाह रहा था। बहुत से लोग को अभी भी इन स्थानों के सम्बध में अधिक जानकारी नहीं है, परन्तु ईश्वर की इच्छा देखिये यह कार्य भी 12 जुलाई एकादशी के दिन ही पूर्ण होना था जबकि मैंने ऐसी कोई योजना बनाई भी नहीं थी। पुणे से आगे की यात्रा मैंने ड्यूल ट्रेवलर के रूप में पूर्ण की। दूरियों के हिसाब यह मेरी पह...