संदेश

जुलाई, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

छह माह महू में,

चित्र
छह माह महू में….. M.H.O.W. महू नाम का भी एक रोचक अर्थ है इसका मतलब है, “मिलेट्री हेडक़्वाटर ऑफ़ वॉर।”  अक्तूबर 2000 की एक सुबह, "जी मेरा मकान महू रेलवे स्टेशन से लगी हुई कालोनी में है। उसे मैंने किराए से नेवी के एक रिटायर्ड आफीसर को दिया है। उससे लगे हुए दो कमरे हैं मेरे पास वो आपको मिल जायेंगे। आपको सर रहना ही कितने दिन है ? छह महिने की तो बात है। जब तक आपका काम चल रहा है तब तक रहियेगा। जब काम खत्म हो जाए खाली कर दीजियेगा।”  मकान मालिक ने हँसते हुए कुछ इस तरह कहा जैसे कोई बड़ा रहस्य सुलझा लिया हो। यह मकान महू से पहले तीन चार किलोमीटर की दूरी पर था। हिरण्याखेड़ी स्टेशन से लगा हुआ। बिल्कुल शान्त जगह। अगले छह माह तक मेरा आवास यही होगा। मैं महू में किसी काम के सिलसिले में आया हूँ। ईश्वर के सभी कार्य किसी न किसी प्रयोजन के बिना कोई आकार नहीं लेते। तो महू में मेरा होना भी किसी प्रयोजन का एक भाग रहा होगा। तो मैं कुछ अच्छे की खोज में था। कुछ ऐसी बातें, कुछ अनुभव जो मेरे साथ जिंदगी भर रह सके और आज देखिये मैं  वही आपके साथ साझा कर रहा हूँ।  प्रत्येक सफलता और असफलता में भी भले ह...

यात्रा वृतांत_3 ( कुछ दिन तो गुजारिये गुजरात में....)

चित्र
 यात्रा वृतांत __3 कुछ दिन तो गुजारिये गुजरात में... तीसरा एवं अंतिम भाग अभी तक आपने पढ़ा मढेरा स्थित "सूर्य मंदिर" एवं "रानी की वाव" साथ में पटोला साडी म्यूजियम के सम्बन्ध में , अब आगे पढ़िए… देखिये मैने इस सफर के कुछ रूल बनाऐ हैं हर संभव मैं इन नियमों का पालन करता हूँ. बेशक यात्रा का आनंद लेने हेतु आप भी करें। रूल नं. एक यदि साथ में ड्रायव्हर नहीं है, तो हर सुबह यात्रा की शुरूआत के पूर्व डीजल, स्टेपनी, टायरों मे हवा एवं टूल्स चैक करना जरूरी है। रूल नं. दो, डीज़ल या पेट्रोल हॉफ तक आने पर टैंक फुल कर लेना चाहिये। माना कि हम हाईवे पर हैं, लेकिन नियम तो नियम हैं। एक बार मैं महाराष्ट्र की ट्रिप पर था तब हमारी गाड़ी का डीजल खत्म हो गया। कर दिया न ड्रायव्हर ने नियमों का उल्लंघन तो बड़ी मुसीबत हो गई थी। रूल नं. तीन, किसी भी कीमत पर हाईवे नहीं छोडना है। हाईवे पर आपको ट्राफिक मिलता है, ढाबे और पंक्चर रिपेयरिंग की दुकाने मिलती हैं, यहाँ आप अकेले नहीं होते। रूल नं. चार, थकान या नीन्द आने पर कार नहीं चलाए। देखिये आपका शरीर हर हाल मे आपका साथ देता है, मगर आप स्पीड मे जा रहे हो...